भक्तों को दर्शन देने निकले भगवान जगन्नाथ सुभद्रा व बलभद्र

भक्तों ने उत्साह से पूजा अर्चना कर खींचा रथ

भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणम्य पांडेय सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बलौदा बाजार में आज भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ नगर में अपने भक्तों को दर्शन देकर उनका हाल चाल जानने नगर में निकले। भगवान जगन्नाथ को अपने बीच पाकर उनके भक्तों में काफी उत्साह देखा गया वहीं भजन कीर्तन के साथ आकर्षक व पारंपरिक वेशभूषा में माताओं बहनों व बड़े बुजुर्गो के साथ युवाओं ने भगवान जगन्नाथ का स्वागत कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


बलौदा बाजार के मावली मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली जिसका जगह जगह स्वागत किया गया वहीं इस्कॉन प्रचार केंद्र द्वारा भी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा नगर में निकाली गई जहां सदस्यों ने भजन संगीत के साथ नगर भ्रमण किया और प्रसाद वितरण किया।

भाजयुमो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत व पूजन अर्चन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रणम्य पांडेय, जिला मंत्री आयुष शर्मा,शहर मंडल अध्यक्ष तरूण वर्मा, महामंत्री केशव यादव, देवेन्द्र साहू ,कृष्णा गुप्ता,कृष डहरिया, योगेश यादव,दीपक ठाकुर, धर्मेन्द्र यिदव, लक्की सेन ,आशु वैष्णव राहुल यादव, निखिल लेकर,सहित कार्यकर्ताओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्प वर्षा कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *