रमेश गुप्ता भिलाई…वैशाली नगर थाना एवं एसीसीयू टीम को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिला आरोपियों, एक पुरुष आरोपी और चोरी के जेवर गिरवी रखने वाले ज्वेलरी दुकान संचालक सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी, कैमरा, इंडक्शन चूल्हा और चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित लगभग 13 लाख 12 हजार 800 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
1600 से अधिक CCTV फुटेज से मिला सुराग
पत्रकार वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही सूने मकानों की चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा गश्त, मॉर्निंग पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच बढ़ाई गई थी। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं करीब 1600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी नौशाद की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
इसके बाद एसीसीयू और थाना वैशाली नगर पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया।
दिन में रेकी, रात में चोरी
मुख्य आरोपी नौशाद मूलतः उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का निवासी है और भिलाई के गौतम नगर खुर्सीपार स्थित अपने ससुराल में रहकर मालवाहक वाहन चालक का काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में सूने मकानों की रेकी करता था और रात में अपने गिरोह के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी से मिली रकम से उसने हीरो डेस्टिनी वाहन भी खरीदा था।
महिलाओं के जरिए गिरवी रखे जाते थे जेवर
पूछताछ में आरोपियों ने गुरूनानक नगर, वैशाली नगर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदमनगर तथा बालोद जिले के करहीभदर क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर महिलाओं के माध्यम से पावर हाउस स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखे जाते थे। मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह सामान हुआ जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं ज्वेलरी दुकान से लगभग 60 ग्राम सोने के जेवर, 8.50 ग्राम चांदी के जेवर, कैमरा, इंडक्शन चूल्हा, 7,800 रुपये नगद तथा चोरी में प्रयुक्त हीरो डेस्टिनी वाहन क्रमांक CG 07 DD 9877 जब्त किया है। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 13.12 लाख रुपये बताई गई है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में
नौशाद निवासी ग्राम बारा, थाना सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश),नगीना निवासी गौतम नगर खुर्सीपार, भिलाई,मदीना निवासी गौतम नगर खुर्सीपार, भिलाई
दुर्गेश गोस्वामी संचालक शुभलाभ ज्वेलर्स, पावर हाउस भिलाई
शामिल हैं।
छह चोरी के मामलों का खुलासा
पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल छह चोरी के मामलों का खुलासा किया है, जिनमें वैशाली नगर, जामुल, पुरानी भिलाई, सुपेला और बालोद जिले के प्रकरण शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी भी मौजूद
दुर्ग-बालोद में आतंक मचाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार: महिलाओं के जरिए खपाते थे जेवर, लाखों का माल बरामद

14
May