International Women’s Day अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को बताये कानूनी अधिकार एवं सशक्तिकरण

International Women's Day

International Women’s Day अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को बताये कानूनी अधिकार एवं सशक्तिकरण

 

International Women’s Day चारामा-महिला बाल विकास विभाग कांकेर,पुलिस थाना चारामा, स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के द्वारा ग्राम रतेसरा में संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कर विभिन्न कानूनी जानकारी, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम गतिविधिया कर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जिसमे मुख्य रूप में महिला बाल विकास संरक्षण अधिकारी तुलसी मानिकपुरी ने बताया कि महिलाएं समाज का निर्माणकर्ता है।माताएं हर क्षेत्र में अपना अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं वर्तमान स्थिति में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है।महिलाओ को अपने अधिकार के लिए आगे आना, सशक्त व सक्षम होना चाहिए।

International Women’s Day पुलिस प्रशासन विभाग से महिला प्रधान आरक्षक दिलेश्वरी ठाकुर द्वारा अभिव्यक्ति एप के बारे में ग्रामीण महिलाओ को जानकारी देकर पुलिस पीड़िता की मदद कैसे करती है, पुलिस टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दिया गया।स्वस्थ विभाग से अंकिता जुर्री ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

एनीमिया व अन्य रोगों से संबंधित सावधानी बरतने का सलाह दिया गया।सहभागी संस्था सचिव कलावती कश्यप ने महिला सशक्तिकरण के लिए रोजगार उन्मुखी कार्यक्रम,लाख खेती,जल संरक्षण,वनोपज वृध्दि,समूहों के माध्यम से आगे बढ़ने एवं आजीविका कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया।

चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक अमित बघेल ने बच्चों को बाल अधिकार की जानकारी दिया।प्रधानपाठक सीताराम सलाम ने शिक्षा और माता दोनो का विशेष सम्बंध बताया कि बच्चे जब माता के गर्भ में होता है तभी से ही मन,कर्म और वचन से सबल बनता है परिवार का निर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान है।

International Women’s Day शिवि डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा पीड़ित महिलाओ को उनके अधिकार से संबंधित जानकारी देकर नारी सशक्तिकरण, आजीविका, महिलाओ के अधिकार, महिला टोल फ्री नंबर 181 सखी सेंटर की जानकारी दिया।कार्यक्रम में खेलकूद गतिविधियों में मटका फोड़,कुर्सी दौड़ का आयोजन कर पुरुस्कार वितरण किया गया।जिसमें मटका फोड़ प्रथम मंजू नरेटी,द्वितीय जयंत्री कुमेटी,कुर्सी दौड़ प्रथम निषाद ,द्वितीय कमलेश्वरी यादव रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंताक्षरी एवं सामुहिक नृत्य का आयोजन किया गया।जहाँ बच्चे,बुजुर्ग एवं जवान सभी ने आनंद उठाया।कार्यक्रम के आयोजक धर्मेन्द्र कुमार साहू शिक्षक माध्यमिक विद्यालय रतेसरा ने सभी का आभार व्यक्त कर महिला दिवस एवं होली पर्व का बधाई संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल मनोरंजन मिठास बनाये रखने के लिए युवाशक्ति संस्था उपाध्यक्ष अजय जगवानी द्वारा चॉकलेट का व्यवस्था किया गया।

International Women’s Day कार्यक्रम मंच संचालन शिवि डेवलपमेंट सोसाइटी कांकेर के समन्वयक भामिनी साहू ने किया।जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच रुखम सिंह उइके,पंच श्यामा गोटी,सतरूपा कुंजाम,कलेन्द्री कुंजाम,मितानिन मंजू नरेटी,सोहद्रा कुंजाम ,युवा शक्ति समाज सेवी संस्था चारामा अध्यक्ष उत्तम साहू,सचिव देवेन्द्र सिन्हा, महिला आरक्षक सुकलेश्वरी कोर्राम,शिवि सोसाइटी कार्यकर्ता कविता सिंहसार,सहभागी कार्यकर्ता सरस्वती निषाद,तिलेश्वर साहू ,शिक्षक खिलेश सिन्हा,बृंदा खापर्डे,रामेश्वरी तारम,संध्या ठाकुर,होमन ठाकुर,स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण महिला उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU