India Jodo Padyatra कांग्रेस नेता रुपेश पटेल के नेतृत्व में लैलूंगा में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन

India Jodo Padyatra

अनिता गर्ग

India Jodo Padyatra भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन

India Jodo Padyatra लैलूंगा / कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा का आगाज किया जा रहा है इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रुपेश पटेल के नेतृत्व में विकासखंड लैलूंगा में भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया वहीं शनिवार को लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की उपस्थिति में भारत जोड़ो पदयात्रा तोलगे, टटकेला केशला कुंजारा होते हुए लैलूंगा में पदयात्रा कर समापन किया गया।

India Jodo Padyatra ग्राम कुंजारा में विधायक चक्रधर सिदार सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का करमा नाच द्वारा और पुष्प गुच्छ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

India Jodo Padyatra पश्चात बस स्टैंड चौक में लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह एवं नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रुपेश पटेल ने आम जनों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे एवं बाइक रैली एवं नारेबाजी कर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

वही कार्यक्रम में उपस्थित रहे, ओम सागर पटेल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, विद्या सिदार महिला कांग्रेस जिला रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष, ठंडा राम बेहरा ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा, दिलेश्वर साहू युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तमनार, सुरेश डगला पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, गुलाबी सिदार जिला सरपंच संघ उपाध्यक्ष, विनय जयसवाल, आदित्य वाजपेई ,वीरेंद्र शाह और भी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU