रायपुर. प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सामान्य प्रशासन ने सभी जिला मुख्यालयों में झंडा फहराने वाले मुख्य अतिथियों के नाम की घोषणा भी कर दी है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह स्थल में
झंडा फहरा कर परेड की सलामी लेंगें.

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर में ध्वज फहराएंगे . वहीं उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर तो उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वज फहराएंगे करेंगे.