Hurun Rich List- हुरुन रिच लिस्ट में  मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति

 

नेटवर्थ 8.6 लाख करोड़,  अडाणी दूसरे नंबर पर, HCL की रोशनी नाडार पहली बार टॉप-10 में

नई दिल्ली

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है। वे भारत के सबसे बड़े वेल्थ गेनर है। उनकी नेटवर्थ में 13% (₹1 लाख करोड़) की बढ़ोतरी हुई है। HCL की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर है। वह भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में इकलौती महिला हैं। हाल ही में HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की थी। इस कारण पहली बार वह अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुई हैं।

Related News

इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक इलॉन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मस्क की नेटवर्थ में 82% (189 बिलियन डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे नंबर पर है।

हुरुन एक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है जो दुनियाभर में वेल्थ, आंत्रप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक ट्रेंड्स पर केंद्रित है। ऑफिशियली इसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट और शोधकर्ता रूपर्ट हूगेवेरफ ने की थी।  हुगेवेरफ, जिन्हें उनके चीनी नाम “胡润” (हू रुन) से भी जाना जाता है। इन्होंने देश के सबसे धनी व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें रैंक करने के लिए चीन में हुरुन की स्थापना की थी। पिछले कुछ वर्षों में, यह एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में विकसित हुई है।

Related News