Human rights Day मानव अधिकार दिवस पर अधिकार के साथ कराया कर्तव्य पालन का बोध

Human rights Day

Human rights Day व्यस्थापिका कानून का निर्माण करती है, कार्यपालिका यशवंत कुमार सारथी

Human rights Day सक्ती ! न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने जवाहर लाल नेहरु महाविद्यालय परिसर प्राध्यापकों एवम् विद्यार्थियों के विशाल समूह को भारतीय संविधान की महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उसके समुचित पालन करने का आग्रह किया।

Human rights Day आज जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय परिसर में अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर अपने विशेष अंदाज में विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए संविधान के उद्देशिका का पठन करते हुए उसके भावों को आत्मसात करने के साथ दिन प्रतिदिन पालन करने हेतु अपील किया।

Human rights Day डा शालू पाहवा प्राचार्या ने स्वागत उद्बोधन करते हुए मानव अधिकार दिवस पर अधिकार के साथ कर्तव्य पालन का बोध कराया।

Human rights Day राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम् सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने बताया कि देश में वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था के पहले उन चंद अभिजात्य वर्ग के लोगों के लिए देश के बहुसंख्यक कमजोर लोग कार्य करते थे जो उनका शोषण करते थे फलस्वरूप कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए मानव अधिकारों को स्थापित करने के संकल्प करने के साथ १०दिसम्बर को मानव अधिकार दिवस के रूप मनाने की घोषणा की गई।

विशेष लोक अभियोजक राकेश रोशन महंत ने संविधान में निहित मूल अधिकार एवम् कर्तव्य पर चर्चा करते हुए उन्हें निजी जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक मेघनाथ जायसवाल ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन मंजू चंद्रा प्राध्यापक ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तो वहीं राज गीत अरपा पैरी के सामुहिक गान के समप्पन हुआ।

जवाहर नेहरू महाविद्यालय परिसर ने आयोजित आज विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी के प्रेरणास्पद उद्बोधन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आ रहा था जिसे लेकर महाविद्यालय के प्राचार्या ने मुख्य अभ्यागत के साथ ही अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU