महाराष्ट्र में अमरावती जैसा खौफनाक कांड: कोल्हापुर में 15 से ज्यादा लड़कियों का शिकार कर बनाया वीडियो

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। हातकणंगले तहसील के पुलाची शिरोली गांव के रहने वाले 22 वर्षीय शाहिद समीर सनदी को पुलिस ने 15 से अधिक युवतियों के यौन शोषण और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 साल की युवतियों को अपने झांसे में लेता था और फिर उनका भरोसा जीतकर उन्हें एकांत स्थानों पर ले जाकर उनके निजी पलों को कैमरे में कैद कर लेता था। इन वीडियो के आधार पर वह पीड़िताओं को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और उन्हें बदनामी की धमकी देकर उनका शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और इलाके में भारी आक्रोश

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 20 वर्षीय साहसी पीड़िता ने राजारामपुरी पुलिस थाने में हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने शाहिद को धर दबोचा और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत ने आरोपी को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है जबकि पुलिस ने अन्य संभावित पीड़िताओं से भी न्याय के लिए आगे आने की अपील की है। इस घटना की तुलना अमरावती स्कैंडल से की जा रही है और स्थानीय स्तर पर लव जिहाद जैसे आरोप भी लग रहे हैं जिसके चलते इलाके में तनाव और जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *