बिलासपुर में खौफनाक वारदात: युवक ने सरेराह खुद को पेट्रोल डालकर फूंका, 80 फीसदी झुलसा

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश करने का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना के दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक की पूरी साजिश और खौफनाक कदम साफ नजर आ रहा है। पहले फुटेज में युवक एक पेट्रोल पंप पर डिब्बे में पेट्रोल भरवाते दिख रहा है, जबकि दूसरे फुटेज में वह बीच सड़क पर अपनी बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल छिड़कता है और आग लगा लेता है। आग की लपटों से घिरा युवक जैसे ही सड़क पर गिरकर तड़पने लगा, आसपास मौजूद लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए आग बुझाई और उसकी जान बचाने की कोशिश की।

गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती और जांच जारी

इस भीषण घटना में युवक का शरीर करीब 80 प्रतिशत तक बुरी तरह झुलस गया है और उसकी बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। घायल युवक की पहचान पौसरी गांव निवासी मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से उसे तत्काल सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस अब इस मामले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है कि आखिर युवक ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इलाके में इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *