मट्टीमरका में होली मिलन समारोह: पत्रकारों का सम्मान

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने साय सरकार का माना आभार, कहा – पर्यटन और सिंचाई विकास को मिलेगी रफ्तार

बीजापुर (संवाददाता – नवीन दुर्गम)
या

बीजापुर। भोपालपटनम क्षेत्र के मट्टीमरका में आयोजित होली मिलन समारोह सामाजिक सौहार्द और विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारों को डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा मिली।
समारोह का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता महेश गागड़ा ने किया।
पर्यटन हब के रूप में उभर रहा मट्टीमरका
समारोह को संबोधित करते हुए महेश गागड़ा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार द्वारा मट्टीमरका क्षेत्र की सिंचाई परियोजना के लिए बजट आवंटित किया गया है, जिससे कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी गंभीर पहल की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ पर्यटकों के लिए होम-स्टे की व्यवस्था विकसित की जा रही है। साथ ही स्थानीय युवाओं को पर्यटन गाइड के रूप में प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना पर कार्य जारी है।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनका सम्मान लोकतांत्रिक मूल्यों की अभिव्यक्ति है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया, जनपद अध्यक्ष भोपालपट्टनम सरिता कूड़ेम, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, दयाशंकर पटेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिहर साहनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जागर लक्ष्मैया नरसिंह रेड्डी, तीरथ जुमार, अशोक राव, चिन्ना राम तेलम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *