सुशासन तिहार-2026: सरगुजा जिले में 1 मई से लगेगा जन समस्या निवारण शिविरों का मेला, कलेक्टर ने जारी किया पूरा शेड्यूल

(अम्बिकापुर) सरगुजा जिले में “सुशासन तिहार-2026“ के अंतर्गत आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखण्डवार जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह शिविर 01 मई 2026 से 10 जून 2026 तक चलेंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देना, उनकी मांगें सुनना और शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करना है।

इन शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे और हितग्राहियों से मांग व शिकायतों से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। कलेक्टर ने शिविरों के सफल संचालन के लिए स्थान और तिथि तय करते हुए प्रभारी अधिकारी व सहायक अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।

शिविरों का विस्तृत शेड्यूल (1 मई से 10 जून तक):
01 मई: विकासखण्ड अम्बिकापुर के बरकेला (सखौली आम का बगीचा) में 25 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

02 मई: विकासखण्ड लुण्ड्रा के डकई (पंचायत भवन के पास) में 19 ग्राम पंचायतों के लिए और विकासखण्ड बतौली के चिरंगा (स्वास्थ्य केंद्र के पास) में 14 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

06 मई: विकासखण्ड उदयपुर के लक्ष्मणगढ़ (हाई स्कूल परिसर) में 23 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

08 मई: विकासखण्ड मैनपाट के कमलेश्वरपुर (कैम्प नं. 02) में 17 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

09 मई: विकासखण्ड बतौली के घोघरा (माध्यमिक शाला) में 14 पंचायतों और लुण्ड्रा के झेराडीह (पंचायत भवन परिसर) में 20 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

13 मई: विकासखण्ड लखनपुर के पोड़ी (हाई स्कूल मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

15 मई: विकासखण्ड सीतापुर के मूरता (पंचायत भवन के पास) में 16 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

16 मई: विकासखण्ड अम्बिकापुर के बड़ादमाली में 21 पंचायतों और मैनपाट के महारानीपुर में 16 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

20 मई: विकासखण्ड लुण्ड्रा के बिल्हमा (बाजार शेड) में 19 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

22 मई: विकासखण्ड उदयपुर के मुड़गांव में 14 पंचायतों और लखनपुर के पुहपुटरा में 18 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

23 मई: विकासखण्ड मैनपाट के उडुमकेला (गोठान के पास) में 11 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

29 मई: विकासखण्ड बतौली के बिरिमकेला में 14 पंचायतों और सीतापुर के बनेया (हाई स्कूल ग्राउंड) में 14 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

30 मई: विकासखण्ड लखनपुर के बेलदगी (देव सरना मैदान) में 20 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

03 जून: विकासखण्ड सीतापुर के शिवनाथपुर में 12 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

05 जून: विकासखण्ड अम्बिकापुर के हर्राटिकरा में 27 पंचायतों और लखनपुर के लटोरी में 18 ग्राम पंचायतों के लिए शिविर।

06 जून: विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 पंचायतों और लुण्ड्रा के रीरी में ग्राम स्तरीय शिविर।

10 जून: विकासखण्ड उदयपुर के ललाती (सेजेस विद्यालय परिसर) में 22 ग्राम पंचायतों के लिए अंतिम शिविर आयोजित होगा।

इन सभी शिविरों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बतौर प्रभारी व सहायक प्रभारी मौजूद रहेंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *