Gold- सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, दाम ₹2913 बढ़े

ये अब तक सबसे महंगा, इस साल 22% बढ़कर ₹93,074 प्रति 10 ग्राम पहुंचा

नई दिल्ली  

सोना आज 11 अप्रैल (शुक्रवार) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,913 बढ़कर ₹93,074 पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹90,161 थी।  एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,958 बढ़कर ₹92,627 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का हाई बनाया था।

सोने में तेजी के 3 कारण

Related News

अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।

Related News