0 नगर में 50 से अधिक स्थानों पर टूट चुकी है नाली 0
0 प्रतिनिधियों व अधिकारियों को सिर्फ कमीशन से मतलब 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= नगरपालिका द्वारा नगर में गौरवपथ का निर्माण के साथ दोनो तरफ नाली का भी निर्माण किया गया है । नाली निर्माण के तरीके उसमें प्रयुक्त निर्माण सामग्रियों के खिला इस संवाददाता द्वारा शुरू से ही समाचार प्रकाशन कर व मौखिक रूप से स्थानीय प्रशासन के साथ ही सीएमओ को जानकारी देकर ध्यान आकर्षित कराया गया था । साथ ही बताया गया था कि घटिया निर्माण नाली का किया जा रहा है किन्तु कमीशन व राजनैतिक दबाव के चलते न ही नपाध्यक्ष द्वारा न ही परिषद द्वारा और न ही सीएमओ द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया जिसके परिणाम स्वरूप नगर में लगभग 50 से अधिक स्थानों पर नालिया थोड़े से दबाव में टूट चुकी है । यह भ्रष्टाचार व लापरवाही का साक्षात् व स्पष्ट उदाहरण है ।

आज 23 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे इस संवाददाता के घर के सामने एक वाहन से यह नाली क्षतिग्रस्त होकर टूट गई है । आज से ठीक 10 माह पूर्व 7/7/25 को इसी क्षतिग्रस्त नाली के बाजू में एक ट्रक का पूरा पहिया नाली को तोड़ते हुवे घुस गया था । आज फिर इसी स्थान के बाजू में पुनः नाली टूट गई । क्षतिग्रस्त नाली का निर्माण न ही ठेकेदार द्वारा किया गया और न ही नगरपालिका द्वारा । काफी दिनों तक इंतजार किए जाने के बाद अपने खर्चे से स्वयं इस संवाददाता द्वारा बनाया गया था ।

नगर के दोनों तरफ नाली तो बना दी गई है पर इस नाली से पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई । आज ही नाली के अंदर बदबूदार पानी व ढेरों कचरा पड़ा हुआ है । नाली निर्माण के बाद इस नाली क्विक बार भी सफाई नहीं की गई है । इस नाली निर्माण के समय ही ठेकेदार द्वारा किए जा रहे गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य किए जाने की अनेकों बार समाचार प्रकाशन कर था मौखिक जानकारी दी गई थी ।

नगर मे अनेक स्थानों बनाए गए नाली को ढक्कन लगाकर बंद भी नहीं किया गया है । लगभग 50 से अधिक स्थानों पर नालियां टूटी हुई अभी भी है । कई जगह नालिया टूटी हैं कई जगह क्षतिग्रस्त है कई जगह ढक्कन के अभाव में नाली खुली हुई है जिसे ठीक किए जाने के प्रति नगरपालिका व ठेकेदार दोनों गंभीर नहीं हैं । इस टूटे व खुले नालियों से कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घट सकती है ।