गैस एजेंसी द्वारा सुरक्षा बीमा के नाम से दिया जा रहा गैस पाइप

0 न कोई रसीद न ही बीमा संबंधित कोई दस्तावेज 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : “आपदा में अवसर ” यह वाक्य था प्रधानमंत्री मोदी जी का । अवसर था करोना काल । इस भीषण आपदा से कैसे बचा जाए व कैसे सभी लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके । इसके लिए सावधानियां बरतने को अत्यंत आवश्यक बताया गया था । यह वाक्य लोगों के जीवन को हो बदल दिया । प्रधानमंत्री का यह सकारात्मक संदेश था कि हमें आपदाओं के अवसरों पर भी किस तरह जीवन को अवसर तलाशते हुवे सुरक्षित आगे ले जाना है ।


सरायपाली स्थित अशोक गैस एजेंसी भी प्रधानमंत्री के इस वाक्य को अक्षरशः अपने आचरण व व्यवसाय में सटीक रूप से उतार रहे हैं । गैस एजेंसी द्वारा भी आज ईरान , अमेरिका व इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुवे विश्व में गैस व ईंधनों पर पड़ रहे दबाव से अधिकांश देश जूझ रहे हैं कई देशों ने तो गैस व ईंधनों की कमी के चलते मूल्य भी बढ़ाते हुवे राशनिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है पर भारत अभी इन सभी समस्याओं से कोसों दूर है । देश में न ही गैस की कमी है और न ही ईंधन की । और न ही इनका मूल्य बढ़ा है । अनेकों लोग जमाखोरी के चलते कुछ असहज स्थिति जरूर पैदा कर रहे है ठीक इसी तरह इन लोगों में सरायपाली स्थित अशोक गैस एजेंसी द्वारा आपदा में अवसर को तलाशते हुवे प्रत्येक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के साथ गैस पाइप अनावश्यक रूप से जबरन एजेंसी द्वारा थमाया जा रहा है व गैस पाइप का शुल्क भी लिया जा रहा है सुरक्षा बीमा के नाम से । जिसकी कोई रसीद व दस्तावेज नहीं दिया जा रहा है ऐसे में कल किसी उपभोक्ता के यहां कोई हादसा हो जाता है तो वह उपभोक्ता बीमा क्लेम के लिए दस्तावेज कंपनी को क्या दिखाएगा ? किस आधार पर उसे बीमा राशि का लाभ मिलेगा ।


इस संबंध में सोशल मीडिया में यह खूब ट्रोल हो रहा है तो वहीं लोग अलग अलग तरह के आरोप प्रत्यारोप गैस एजेंसी संचालक पर लगा रहे हैं । उपभोक्ताओं का कहना है कि कार्ड एंट्री करने व गैस लेने कार्यालय जाने पर उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार व बदसलूकी की जाती है । घंटो खड़े कराया जाता है । कार्यालय में तेज धूप से बचने छांव व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है । प्रतिदिन सुबह से शाम तक सैकड़ों उपभोक्ताओं को कड़ी धूप में खड़े होना मजबूरी हो जाती है । अनेक शिकायतों की भी जानकारी देते हुवे बताया गया कि गैस संचालक द्वारा गैस टंकी के साथ लगभग प्रत्येक उपभोक्ताओं को गैस पाइप दिया जा रहा है । इस गैस पाइप को सुरक्षा बीमा के नाम से दिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है । जो पाइप दिया जा रहा हैं उसमें ” सुरक्षा एलपीजी होज” लिखा हुआ है जिसका मूल्य 190/- लिखा हुआ है । जबकि इसके स्थान पर 10/- अधिक 200/- लिया जा रहा है । इस पाइप की न रसीद दी जा रही है और न ही बीमा से संबंधित कोई दस्तावेज । ऐसे में यदि कल कोई घटना या दुर्घटना होती है तो उपभोक्ता किस आधार पर बीमा क्लेम करेगा और बीमा का लाभ उपभोक्ता कैसे मिलेगा।
उपभोक्ता जफर उल्ला के साथ ही अनेक उपभोक्ताओं ने बताया कि होम डिलीवरी की राशि भी ली जा रही है जबकि उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी घर तक देनी है जबकि उपभोक्ताओं द्वारा सीधे गोदाम से गैस उठाने के बावजूद होम डिलीवरी की 30/राशि कम नही ली जा रही है । उपभोक्ताओं के मजबुरी का फायदा एजेंसी द्वारा उठाया जा रहा है
गैस एजेंसी द्वारा इस तरह उपभोक्ता से की जा रही धोखाधड़ी की जानकारी स्थानीय संबंधित अधिकारियों को दी गई हैं उपभोक्ताओं को इंतजार है कि अधिकारियों द्वारा कब व कैसे जांच कर कार्यवाही की जायेगी ।
इस संबंध में अशोक HP गैस एजेंसी के संचालक लोकनाथ बारी से संपर्क किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *