मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन
बैकुण्ठपुर – जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन बैकुण्ठपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया।
अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल, वन विकास निगम बोर्ड अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ंिसंहदेव, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायवाल, बसंत राय, राजेश सिंह, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जनपद अध्यक्ष आशादेवी सोनपाकर, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, शिव कुमारी सोनपाकर,प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण साहू, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू उपस्थित रहें।
इस अवसर पर वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि, केन्द्र सरकार (एनडीए) के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के विजन को आम जनता तक पहुँचाना है,
उन्हांेने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है, आज नया भारत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ंिसंहदेव ने कहा कि, गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएँ से आजादी दी गई है। गाँवों के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुँचाया जा चुका है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है।
संभागीय संगठन प्रभारी अवधेश चंदेल ने कहा कि, वर्ष 2014 से पहले देश आतंकवाद और सीमा पार से आने वाली चुनौतियों पर सीमित प्रतिक्रिया देता था, लेकिन अब भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं करता। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ की गई अन्य निर्णायक कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन कदमों ने दुनिया को भारत की नई शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय कराया है।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और आत्मविश्वास का नया युग स्थापित किया है, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।मोदी सरकार के 12 साल बेमीसाल पर प्रर्दशनी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है, देश में आधारभूत संरचना, तकनीक, नवाचार, उद्योग और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में हुई प्रगति को प्रदर्शनी व डीजिटल स्क्रीन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व आमजनों दिखाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, राजाराम राजवाड़े, मनेजर राजवाड़े, महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, सचिदानंद द्विवेदी, रणविजय सिंह, सुशीला साहू, बसंत पाल, रामशंकर सिंह, सुरेश सिरदार, दिनेश साहू, सुरेश राजवाड़े, बालकृष्ण देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, महामंत्री साक्षी सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, महामंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, जय चक्रधारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, महामंत्री अहिल्या राजवाड़े, सुरेन्द्र कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, महामंत्री राय सिंह, कमलेश एक्का, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, महामंत्री लहरे सोनवानी, विक्की सोनवानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ.भुवन साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुशील यादव, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक महेन्द्र वैद्य, झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, सांस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुखदेव राजवाड़े, आर.टी.आई.प्रकोष्ठ जिला संयोजक रमेश जायसवाल,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनिल सिंह सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।