Gang rape : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर चला ‘मामा’ का बुलडोजर

Gang rape :

Gang rape : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

 

Gang rape : सतना !  मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में आज एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दो लोगों के घरों को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर की एक बस्ती मे नजूल की जमीन पर बने रवि चौधरी के मकान को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया। रवि को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले के एक अन्य आरोपी अतुल बढोलिया के घर पर भी बुलडोजर चला है।

Bhilai Breaking : समाज को बेहतर बना रहे लोगों को अंजुमन हुसैनिया ने नवाजा,खुर्सीपार में तकरीर के बाद की गईं मुल्क में अमन व सलामती की दुआएं


पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर के उदयपुर में बने अतुल के घर के कुछ अवैध हिस्से को आज गिरा दिया गया। अतुल और रवि दोनों नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में जेल में है।
इन दोनों को कल एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बच्ची की हालत बेहद गंभीर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU