MP Politics विरासत टैक्स लगाकर ओबीसी, दलित और आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस

MP Politics

MP Politics  विरासत टैक्स लगाकर ओबीसी, दलित और आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है कांग्रेस

 

MP Politics  भोपाल !  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासियों के अधिकार छीनना चाहती है। कांग्रेस विरासत टैक्स से जातियों में देश को बांटकर भारत की परंपरा को खत्म करना चाहती है।


MP Politics  चौहान ने यह बात कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि विरासत टैक्स और सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे हैं। कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ गया है, जिसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि विरासत टैक्स लगाकर कांग्रेस देश की परंपरा को समाप्त करना चाहती है। यह टैक्स पहले था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस टैक्स को समाप्त किया था।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राजीव गांधी ने अपनी मां स्व. इंदिरा गांधी की संपत्ति उन्हें मिले, इसलिए यह टैक्स हटाया था। सैम पित्रोदा के बयानों से अब भले कांग्रेस चाहे बचने का रास्ता तलाशे, लेकिन कांग्रेस का हिडन एजेंडा देश के सामने आ गया है।


चौहान ने कहा कि सैम पित्रोदा सामान्य नेता नहीं हैं  राहुल गांधी के गुरू हैं। वे श्री राहुल गांधी के पिता स्व. राजीव गांधी के भी सलाहकार रहे हैं। सैम पित्रोदा जैसे नेता कांग्रेस को विचार देते हैं और कांग्रेस उन विचारों को क्रियान्वित करती है। लेकिन कांगेस को यह समझना होगा कि यह अमेरिका नहीं है। अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है, लेकिन यह भारत है।

कांग्रेस जिस रास्ते पर चल रही है वो भारत का रास्ता नहीं है, वो खतरनाक है। एक तरफ विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं, और दूसरी तरफ जातिगत जनगणना करने की बात करते हैं। कितने टुकड़ों में देश और समाज को बांटना चाहते हो। भारत और देश की जनता कभी इसको स्वीकार नहीं करेगी।

America अमेरिका की मानवाधिकार रिपोर्ट ने भारत के खिलाफ ‘घातक अपवाद’ करार दिया, कड़ी निंदा


उन्होंने कहा कि वे स्पष्ट रूप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और  राहुल गांधी से पूंछना चाहते हैं कि, उनके असली इरादे क्या हैं, वो जनता को बताएं। किनारा करने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जातिगत जनगणना, आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण और आरक्षण जैसे विषयों पर वो दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकार क्यों छीनना चाहते हैं।

 

इसके पीछे कांग्रेस के खतरनाक इरादे छिपे हुए हैं और वो इरादे हैं, जातियों में देश को बांटने के, वो इरादे हैं, दलित, आदिवासी और ओबीसी के अधिकारों को बांटने के। कांग्रेस को इन विषयों पर जवाब देना होगा, नहीं तो देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU