Bijapur Breaking पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ग्यारह नक्सली ढेर, दो जवान घायल, सर्चिंग अभी भी जारी

Bijapur Breaking

Bijapur Breaking बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में ग्यारह नक्सली ढेर, दो जवान घायल

 

Bijapur Breaking बीजापुर !    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पीड़ा के जंगलों में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में देर शाम तक मृतक नक्सलियों की संख्या बढ़कर ग्यारह हो गयी है। वहीं, दो जवान घायल हो गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। सर्चिंग अभी भी जारी है।

Bijapur Breaking  दक्षिण बस्तर क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि बीजापुर जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर पीड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बड़े लीडर की सूचना पर दंतेवाड़ा, बीजापुर तथा सुकमा तीन जिलों के जवानों द्वारा आज सुबह से संयुक्त ऑपरेशन लॉच किया गया। इसमें जिला रिजर्व पुलिस बल, स्पेशल टास्क फोर्स, केन्द्रीय सुरक्षा बल सहित कोबरा बटालियन समेत 12 सौ से अधिक जवानों ने इलाके को घेर लिया था।

 

Chhattisgarh Board of Secondary Education : शिक्षा मंडल की हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न-पुनर्मूल्यांकन करवाने से कम तो नहीं हो जाएंगे नंबर 

Bijapur Breaking  कमलोचन ने बताया कि सुबह से जारी मुठभेड़ के बाद सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक नक्सलियों के ग्यारह शव बरामद किए गए हैं और भारी मात्रा में हथियार मिले हैं, जिसमें बारह बंदूकें भी शामिल हैं। उधर, मुठभेड़ के दौरान पास के ही केन्द्रीय सुरक्षा बल के कैम्प से पुलिस के उच्च अधिकारी कमान संभाले हुए थे। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU