फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर संगठन ने महंगाई भत्ते के लिए सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। फोरम आफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर संगठन छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव शाखा के पदाधिकारियों द्वारा राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों की मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संगठन के जिला समिति राजनांदगांव के द्वारा जिलाधीश कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने के संबंध में है, जो कि 1 जनवरी 2026 से देय है। इस दौरान अपनी मांगों को मुखरता से रखने के लिए संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में विशेष आमंत्रित सदस्य के पी सिंह, जी आर देवांगन, अध्यक्ष डी एस ठाकुर, सचिव डी के पांडे, कोषाध्यक्ष के के दास और संगठन सचिव आर सी इंग्ले मुख्य रूप से शामिल हुए।

रिपोर्टर ,,के एस ठाकुर
लोकेशन,, राजनांदगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *