नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों पर फोर्स की सर्जिकल स्ट्राइक: बीजापुर के जंगलों से हथियारों का जखीरा बरामद

बीजापुर

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 85 बटालियन CRPF ने सर्च एंड क्लियर ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बनाने के सामान का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
देश के गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशानुसार क्षेत्र को नक्सल मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बीजापुर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमों ने थाना गंगालूर क्षेत्र के पेद्दाजोजेर, एन्डरी, लेण्ड्रा और कुरचोली के घने जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।
अभियान के दौरान पहले पेद्दाजोजेर के दुर्गम इलाके में एक नक्सली डंप बरामद किया गया। यहां से 303 राइफल, जिंदा राउंड, 9 एमएम कारतूस, डेटोनेटर, भरमार बंदूकें, वॉकी-टॉकी सेट, बाइनाकुलर, बीजीएल लॉन्चर, जिलेटिन स्टिक, मोर्टार बम और वायर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।
इसके बाद संयुक्त टीम ने लेण्ड्रा के जंगलों में दूसरा बड़ा नक्सली डंप खोज निकाला। इस डंप से 303 राइफल, भरमार बंदूकें, देशी व फैक्ट्री मेड स्टेन गन, बीजीएल राउंड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, लैपटॉप, डीवीडी प्लेयर, सल्फर, यूरिया और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *