रमेश गुप्ता भिलाई | 7 अप्रैल भिलाई इस्पात संयंत्र के एसटीजी-4 टर्बाइन में मंगलवार को अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिससे टर्बाइन हॉल में धुआं फैल गया। हालांकि संयंत्र की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन सेवा तत्काल सक्रिय हो गई। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर तेजी से स्थिति को नियंत्रित करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
घटना के समय मुख्य स्विचगियर कक्ष एवं कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हालांकि, इस दौरान एक संविदा कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना है, जिसका उपचार कराया जा रहा है।
संयंत्र प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
भिलाई स्टील प्लांट के टर्बाइन में लगी आग: बाल-बाल बचे कर्मचारी, मची अफरातफरी

07
Apr