पिथौरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं पिथौरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल को संगठन द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ब्रह्मानंद पटेल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।