Elephant latest news : घरघोड़ा के बटुराकछार गांव में हाथी के हमले से महिला की मौत

Elephant latest news :

अनिता गर्ग
Elephant latest news : मृतक के परिवार को दी गई 25000 की अग्रिम सहायता

Elephant latest news : घरघोड़ा / रायगढ़ जिले में हाथी और मनुष्य के बीच द्वंद्व लगातार जारी है। इसी कड़ी में घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के बटुराकछार गांव में रविवार को एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला है।

also read : CG Update news : सातवें वेतनमान के अनुरुप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारी अधिकारी सरकार के खिलाफ फिर उतरेंगे सड़क पर

घरघोड़ा वन अमले ने इसकी सूचना हाथी सहायता केंद्र रायगढ़ को दे दी है। विभाग आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना को लेकर घरघोड़ा वन परिक्षेत्राधिकारी ने बताया की बीती रात महिला दिलराजो राठिया उम्र 50 वर्ष अपने घर पर थी तभी एक हाथी आने की सूचना पर घर से निकलकर भागने लगी इसी दौरान महिला को जंगली हाथी ने दौड़ाया और पटककर उसकी जान ले ली।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी छोटे लाल डनसेना के साथ वन अमला मौके पर पहुँचे। बीते रात लगभग 10 बजे की बात है। मृतक महिला दिलराजो राठिया के परिजनों को तत्काल पच्चीस हजार की अग्रिम सहायता दी गई।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU