Sports Update news : इतिहास रचते हुए नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में 19 साल बाद भारत को दिलाया पदक

Sports Update news :

Sports Update news : विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता

 

Sports Update news : यूजीन ! टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार (भारत में रविवार सुबह) को इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

Sports नीरज ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ भारत को 19 साल बाद विश्व चैंपियनशिप पदक दिलाया।

इससे पहले भारत का एकलौता विश्व चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था जब अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिला लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।

इसी के साथ नीरज विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष एथलेटिक्स बन गये।

चोपड़ा के फाइनल की शुरुआत फाउल के साथ हुई। 24 वर्षीय नीरज ने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमशः 82.39 मीटर और 86.37 मीटर का थ्रो किया।

भारत को ओलंपिक में पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज ने चौथे प्रयास में वापसी करते हुए 88.13 मीटर का थ्रो किया, जिसकी बदौलत वह दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उनका पांचवां और आखिरी थ्रो हालांकि फाउल रहा, लेकिन वह भारत को विश्व चैंपियनशिप का पहला रजत दिलाने में कामयाब रहे।

also read : Elephant latest news : घरघोड़ा के बटुराकछार गांव में हाथी के हमले से महिला की मौत

पूर्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए 90.54 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार स्वर्ण हासिल किया। वहीं, ओलंपिक के रजत पदक विजेता जुकुब वाडलेक को 88.9 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव ने 78.72 मीटर थ्रो के साथ 0वें स्थान पर रहे। इससे पहले के उनके दो प्रयास 77.96 मीटर और 78.05 मीटर रहे थे।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU