Dharamjaygarh BJYM : भाजयुमो करेगी रोजगार कार्यालय का घेराव , छाल मंडल में बैठक कर हुई प्रमुख चर्चा
अनिता गर्ग
Dharamjaygarh BJYM :धरमजयगढ़/ छाल : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री विनायक पटनायक जी के मार्गदर्शन पर कल एक दिवसी छाल मंडल स्तरीय बैठक
Also read : Korba Big Breaking : कोरोबा में डीएमएफ फंड में करोड़ों का घोटाला
आयोजन नवापारा सामुदायिक भवन में किया गया। रामकृष्ण तिवारी (सांसद प्रतिनिधि) एवं जिला प्रमुख भाजयुमो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा , भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को ठगा
, कोई कानून व्यवस्था नहीं सिस्टम नहीं और भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकना है।छाल के द्वारा आगामी 04 अगस्त को SDM कार्यलय धरमजयगढ़ का घेराव किया जाना है,
जिसके तहत समस्त मंडलों में बैठक आयोजित कर संगठनात्मक चर्चा किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा जिस तरह से चुनावी वादे किये थे
और गंगाजल को छूकर शराब बंद एवं अन्य विषयों में कसम खायी थी तथा उसको अभी तक पूर्ण नही किये है इसमे सबसे ज्यादा प्रभावित आज के युवा वर्ग है

युवाओं को कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी वह अभी तक पूर्ण नही हुवा है जिसमे विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के समस्त कार्यकर्ताओ द्वारा दिनाँक 24/08/2022 बुधवार को मुख्यमंत्री निवास घेराव किया जाएगा। ऐसे प्रमुख विषयो पर चर्चा की गयी
जिसमे मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य.सदस्य नवल किशोर कनेर जी, जिला मीडिया प्रभारी रामजाने भारद्वाज जी एवं भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख रामकृष्ण तिवारी जी,

एवं मुख्य रूप से छाल मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता जी, लालू ठाकुर , चंदन पटेल, ओमकार सिंह राठिया, सेवकराम पटेल, चंदशेखर सिंह, दिलीप यादव, सुधीर यादव , दुर्गेश नायक एवं अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।