रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव चौक पर कैट एवं स्वदेशी मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनता से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अपना योगदान दें। स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य देशभर में निकाली जा रही इस यात्रा का मकसद लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना और विदेशी उत्पादों के प्रति निर्भरता कम करना है।

आयोजकों ने बताया कि विदेशी वस्तुओं की खरीद से धन विदेश जाता है, जिससे बाहरी ताकतें मजबूत होती हैं। ऐसे में भारतवासियों को स्वदेशी अपनाकर देश की आर्थिक शक्ति बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।