तामडांड जलप्रदाय योजना पर विभाग का खंडन, कार्य निरस्तीकरण के बाद नई निविदा प्रक्रिया जारी

30 गांवों में इन-विलेज कार्य प्रगति पर

कोरिया, 19 अप्रैल, 2026/
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता ने तामडांड समूह जलप्रदाय योजना के बारे में कार्यपालन अभियंता, बैकुण्ठपुर ने जानकारी दी है कि इस योजना का कार्य पूर्व में मेसर्स धर्मेश कुमार ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था, लेकिन वरिष्ठ कार्यालय द्वारा उक्त कार्य को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद अब पुनः निविदा (टेंडर) प्रक्रिया शुरू की गई है और जल्द ही दरें खोली जाएंगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई निविदा के बाद कार्यादेश जारी होते ही कार्य को तेजी से प्रारंभ किया जाएगा और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत कुल 30 गांव शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन गांवों में “इन-विलेज” स्तर के कार्य पहले से ही प्रगति पर हैं। योजना पूर्ण होने के बाद सभी 30 गांवों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि योजना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है, बल्कि तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से कार्य को पुनर्गठित कर बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, योजना पूरी होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी, जिससे जल संकट की समस्या में राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *