Delhi MCD दिल्ली एमसीडी चुनावों में पहली बार सत्तासीन हो सकती है आप : एग्जिट पोल

Delhi MCD

Delhi MCD दिल्ली एमसीडी चुनावों में पहली बार सत्तासीन हो सकती है आप : एग्जिट पोल

Delhi MCD नयी दिल्ली ! दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों के लिए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्तासीन होने की संभावना व्यक्त की गयी है। एग्जिट पोल में सोमवार को भविष्यवाणी की गयी।

Delhi MCD इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 250 वार्डों में से 149-171 सीटें मिल सकती हैं और तीन निगमों के एकीकरण के बाद एमसीडी में अपनी पहली सरकार बना सकती है। पिछले 15 साल की निगम की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 69-91 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 3 से 7 तथा अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने की उम्मीद है।

Delhi MCD टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल संभावना जतायी गयी है कि आप को 146-156 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि भाजपा को 84-94, कांग्रेस को 6-10 और अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती है।

एमसीडी के 250 वार्डों के लिए रविवार को चुनाव हुआ था। मतगणना सात दिसंबर को होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU