Dantewada news today : आश्रम शालाओं में बच्चों के लिए भोजन आज भी लकड़ी के चूल्हे मे बनाया जा रहा है बाटे गए सिलेंडर का पता नही, देखिए Video

Dantewada news today :

Dantewada news today  आश्रम शालाओं में गैस चूल्हे एवं गैस टंकी बाटी गई थी

Dantewada news today  दन्तेवाड़ा । दन्तेवाड़ा जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में संचालित आश्रम शालाओं में बच्चों के लिए भोजन आज भी लकडी के चुल्हे जलाकर बनाया जा रहा हैं। आदिवासी विकास शाखा सहायक आयुक्त कार्यालय द्वारा सभी आश्रम शालाओं में गैस चूल्हे एवं गैस टंकी बाटी गई थी, लेकिन इसका कोई अता पता नही हैं।

इसे भी पढ़ें :https://jandhara24.com/news/150972/participated-in-the-program-of-sahu-samaj-antagarh-mla-anup-nag-gave-a-big-gift-to-the-society/

ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत पोन्दूम में संचालित शासकीय आदर्श बालक आश्रम शाला पोन्दूम स्थापना वर्ष 01 जुलाई 2003 आदिम Dantewada news today  जाति कल्याण विभाग दन्तेवाड़ा संकुल केन्द्र पोन्दूम विकासखण्ड दन्तेवाड़ा। आश्रम में स्वीकृत सीट 150, स्वीकृत शिष्यावृत्ति 1000 रूपये प्रति माह, आश्रम शाला में बच्चों के लिए आज भी भोजन लकडी के चूल्हे में जलाकर बनाया जा रहा हैं। विभाग द्वारा बाटी गई गैस चूल्हा एवं टंकी का अता पता नही हैं। जिले भर के अधिकांश आश्रम शालाओं में भोजन बनाने वाले रसोइए धुए के बीच भोजन बनाने को मजबूर हैं।

Dantewada news today  वही सरकार लकडी जलाकर खाना बनाने से प्रदूषण की बात करती हैं। यही वजह है कि ‘‘स्वच्छ ईधन बेहतर जीवन‘‘ के नारे के साथ केन्द्र सरकार ने 01 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक सामाजिक कल्याण योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत की थी।

इसे भी पढ़ें :Dantewada : लोन वर्राटू अभियान के तहत् 02 माओवादियों ने चुना शांति का पथ,देखिए Video

यह योजना एक धुआरहित ग्रामीण भारत की परिकल्पना करती हैं। और वर्ष 2019 तक 05 करोड परिवारो विशेष कर गरीबी रेखा के नीचे रह रही महिलाओं की रियायती एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा था। योजना से एलपीजी के उपयोग में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी विकार वायु प्रदूषण एवं वनों की कटाई को कम करने में मदद मिलेगी।

Dantewada news today  इसी कडी में जिले के आश्रम शालाओं में गैस चूल्हे एवं गैस टंकी का निःशुल्क वितरण किया गया था। आश्रम शालाओं एवं स्कूलों में कार्यरत रसोइयों को धुए से निजात दिलाने का कोई उपाय आज तक नही किया गया हैं। रसोइयों के साथ स्कूली बच्चों को भी धुएं से परेशानी हैं।
आश्रम शालाओं में बच्चों के लिए भोजन पकाने के लिए आश्रम अधीक्षक के नेतृत्व में धडल्ले से वनों की कटाई की जा रही हैं। जिसकी जानकारी वन विभाग को भी नही हैं।

वर्जन

इस संबंध में जानकारी के लिए आदर्श बालक आश्रम शाला पोन्दूम जनधारा की टीम गई थी। वहा आश्रम अधीक्षक आश्रम में उपस्थित नही थे। उनसे फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई, उन्होने फोन रिसिव नही किया।

आश्रम अधीक्षक पोन्दूम
आर.एस. नेताम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU