अपर्याप्त रोशनी के अभाव में दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते गौरवपथ में बने क्रासिंग

0 अधिकांश क्रासिंग अंधेरों के सायों में 00 लगाए गए स्ट्रीट लाइटों में पर्याप्त रोशनी भी नहीं 0दिलीप गुप्ता सरायपाली= नगर में गौरवपथ निर्माण के बाद नगर के मुख्य मार्ग को रोशनी प्रदान किए जाने के उदेश से डिवाइडर में स्ट्रीट लाइट तो लगाई गई है पर अन्य नगरों में लगाए गए स्ट्रीट लाइट की तरह नगर के स्ट्रीट लाइट में वह रोशनी व चमक भी है जो अन्य नगरों में है ।

अपर्याप्त रोशनी के कारण सड़क में वह रोशनी नहीं रहती जो गौरव पथ में होनी चाहिए। वहीं नगर के अधिकांश क्रासिंग में भी पर्याप्त रोशनी के अभाव में क्रासिंग स्थल पर हमेशा अंधेरों का साम्राज्य रहा है इस अंधेरे के कारण रोड क्रास करना खतरे से खाली नहीं है । कभी भी यह रोशनी के अभाव में कोई दुर्घटना घट सकती है । सबसे दुखद बात तो यह है कि नगर के हृदय स्थल व सर्वाधिक भीड़भाड़ वाली चौक या क्रासिंग कहें जिनमें जयस्तंभ चौक , अग्रसेन चौक , बैदपाली व बस स्टैंड चौक मुख्य है यहां इन चौक में हमेशा अंधेरा रहता है । जयस्तंभ चौक में हाई मास्क लाइट लगाई जरूर गई है पर इसकी ऊंचाई इतनी अत्यधिक है कि इसकी रोशनी सड़क तक नहीं आती ।

इस हाई मास्क की लाइट सड़क को रोशनी न कर आसपास के घरों को जरूर रोशन कर रही है । नगरपालिका को चाहिए कि इस हाई मास्क खंभे को कम से कम 10 फिट ऊंचाई कम करे ताकि इसके रोशनी जयस्तंभ व आसपास के सड़को तक पर्याप्त रोशनी हो सके इससे दुर्घटना की संभावनाओं से भी बचा जा सकेगा । नगर मे लगभग 24 क्रासिंग है इनमें 4-5 क्रासिंग ही हैं जहां स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से खाली रोशनी पहुंचती है जबकि शेष किसी भी क्रासिंग में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है । इन क्रासिंग में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कभी भी अंधेरा होने के कारण कोई संभावित घटना संभावित है ।नगरपालिका को चाहिए कि वह इन क्रॉसिंगों की पहचान कर यहां होने वाली संभावित नुकसानों व दुर्घटना को रोके जाने हेतु अतिरिक्त लाइट लगाकर यहां रोशनी किए जाने की व्यवस्था की जाए ताकि क्रॉसिंगों में पर्याप्त रोशनी हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *