मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है, जहां वह दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह स्टील उद्योग, पर्यटन क्षेत्र और निवेश जगत के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही राज्य की नई औद्योगिक संभावनाओं और उपलब्ध प्रोत्साहनों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर भी दिए जाएंगे।
दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ टूरिज्म इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां राज्य के पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।