रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गोवा दौरे का शुक्रवार को दूसरा दिन है। दौरे के पहले दिन उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। आदि लोकोत्सव में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री साय शाम करीब 6 बजे गोवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।