मुख्यमंत्री साय का ओडिशा दौरा, आज शाम होंगे रवाना

Initiative of Chief Minister Vishnudev Sai :

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सोमवार का दिन कार्यालयीन कार्यों में व्यतीत होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर करीब 12:55 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा और आवश्यक बैठकों में शामिल रहेंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से अपने निवास लौटेंगे। इसके बाद रात में उनका दौरा ओडिशा के लिए प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री लगभग 7:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के लिए प्रस्थान करेंगे। ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित शकुंतला पैलेस में वे करीब आधे घंटे रुकेंगे।

योजना के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 9:55 बजे झारसुगुड़ा से पुनः रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *