सूरजपुर में बोलेरो पेड़ से टकराई, मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं में एक की मौत, चार गंभीर घायल

सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में शनिवार देर रात कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य को मामूली चोटें आईं।

सभी आठ श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए आए थे।

सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *