छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम 76वी जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुची।

राजकुमार मल

भाटापारा-छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने पुद्दुचेरी में बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पुद्दुचेरी बास्केटबाॅल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित 76वी जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने सेमी फाइनल मैच में कर्नाटक की टीम को 67-62 अको से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ में विवाद होने के कारण बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ टीम के चयन के लिए एड हॉक कमेटी बनाई है जो छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की टीम चयनीत कर विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भेजती है। छत्तीसगढ़ की इस टीम को भी बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की चयन समिति के चेयरमैन शक्ति सिंह गोहिल,एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कई वर्षों तक कप्तान रहे, भारतीय रेल्वे टीम के कप्तान, भारतीय टीम के कोच, चयनकर्ता, खेलों इंडिया की टेलेंट आईडेंटिफिकेशन कमेटी के सदस्य, बास्केटबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया की टेलेंट रिसर्च विंग के सदस्य एवं बास्केटबॉल खेल के लाईफटाईम अवार्ड ध्यान चंद अवार्ड से सम्मानित रामकुमार जी ने मिलकर टीम का चयन किया था। इस कमेटी में कोई भी स्थानीय सिलेक्टर नहीं था। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के अच्छे खिलाड़ियों को चयनीत किया जिसके कारण वर्षों बाद ईस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

छतीसगढ की और से पुरी प्रतियोगिता में रूमी कोनवर, अदिति कोडापे, अंजली कोडापे, अंजनी, सोफी सिका, दिव्या रंगारी एवं नंदनी माधो प्रधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कल फाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला केरल एवं तमिलनाडु के मैच की विजेता टीम से होगा।
छतीसगढ की बालिका टीम इस प्रकार है:- अंजली कोडापे (कप्तान), अदिति कोडापे, अंजनी, रूमी कोनवर, सोफी सिका, नंदनी माधो प्रधान, नताशा प्रजापति ( सभी राजनांदगांव) दिव्या रंगारी(महासमुंद), पारूल वर्मा और नित्या पांडे ( रायपुर), कलश झा एवं सारा सिंह (भिलाई). टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव, सहायक कोच लुमेन्द्र साहू (एस ई सी आर,बिलासपुर), मैनेजर अनिता तिर्की (सरगुजा जिला) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *