सिरपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक अब नए और भव्य परिसर में… सेवा का नया सफर शुरू

महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सिरपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक नया स्थान में शुभारंभ किया गया। बैंक शाखा शुरू होने से सिरपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों तथा आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ अब स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। साथ ही बैंक के द्वारा अपने सेवायुक्तों, ग्रामवासियों एवं राहगीरों को पीने का शुद्ध पानी हेतु शाखा के बाहर जल शीतलक को स्थापित कराया गया है । साथ ही बैंक द्वारा लक्ष्मण मंदिर सिरपुर की स्वच्छता बनाए रखने हेतु मंदिर के बाहर एक कूड़ादान की स्थापना की गई है।

नई शाखा के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), बचत खाते, सरकारी योजनाओं की राशि, पेंशन, बीमा एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
क्षेत्रवासियों ने बैंक शाखा के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

बताया ग्रामीणों ने कहा आसपास एटीएम नहीं होने से हमें दूर जाना पड़ता है एटीएम की व्यवस्था हो जाए तो अच्छा रहेगा ग्रामीण बैंक के मुख्य अतिथि नाबार्ड डी एम डी गोवर्धन सिंह रावत, नाबार्ड CGM डीके गवली, नाबार्ड GM शीतांशु शेखर, CGB अध्यक्ष विनोद कुमार अरोड़ा एवं अन्य बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *