Charama news: भाजपा कांग्रेस दोनों ने मनाया जश्न

भाजपा कांग्रेस दोनों ने मनाया जश्न

चारामा। विवादों के बीच चारामा जनपद पंचायत का चुनाव 18 मार्च क़ो जनपद कार्यालय में संपन्न हुआ, भाजपा से जगेश्वरी भास्कर अध्यक्ष और कांग्रेस से उपाध्यकह ठाकुर राम बने। जबकि कांग्रेस समर्थित 10 और भाजपा समर्थित 07 सदस्य जीत के आये हुए थे, इसके बाद से पहले दिन से ही क्या अनुमान लगाया जा रहा था कि जनपद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की उम्मीदवार सत्ता में बैठेंगे, लेकिन कांग्रेस अपने सदस्यों क़ो क्रॉस वोटिंग करने से नहीं रोक पाई।जिस कारण सत्ता में बैठने वाली कांग्रेस अध्यक्ष पद के जीत का स्वाद नहीं चख पाई.चुनाव प्रक्रिया अनुविभागीय अधिकारी श्री बंजारा, कांकेर अनुविभागीय अधिकारी अरुण वर्मा, तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ल, सीईओ गोपाल सिंह कंवर की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।

जिसमे 11 बजे से प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जिसमे अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया हुई, जिसमे भाजपा से जगेश्वरी भास्कर और कांग्रेस से रामशीला मंडावी ने नामांकन डाला,नामांकन की संवीक्षा,के बाद मतदान हुआ, मतदान के मतों की गडना हुई, जिसमे भाजपा से जगेश्वरी भास्कर क़ो 09 और कांग्रेस प्रत्याशी रामशीला मंडावी क़ो 08 मत पड़े, जिसके घोषणा के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओ ने धोला नागाड़ो और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया, जमकर नारेबाजी की। वही 02 बजे से जनपद उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जिसमे भाजपा से अमिता बंजारे और कांग्रेस से ठाकुर राम कश्यप ने नामांकन डाला, नामांकनों के संवीक्षा के बाद मतदान हुआ, जिसके बाद मतगड़ना हुई, जिसमे कांग्रेस से ठाकुर राम कश्यप क़ो 09 और भाजपा से अमिता बंजारे क़ो 08 मत मिले और उपाध्यक्ष पद पर जीत ठाकुर राम. की हुई, उपाध्यक्ष पर कांग्रेस की जीत के बाद मायूस बैठे कांग्रेस के नेताओं में भी जोश भर गया और फिर कांग्रेस की ओर से भी जमकर नारेबाजी की गई आतिशबाजी की गई,जीत के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों विजय प्रत्याशियों को अधिकारी क़ो जीत का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। मस्जिद के बाद दोनों पार्टियों के प्रत्याशी ने अपने-अपने जीत की विजय रैली निकली।

Related News