सीजीएमएससी रीएजेंट घोटाला: ईडी ने शशांक चोपड़ा को पुलिस रिमांड पर लिया


रायपुर। सीजीएमएससी में 660 करोड़ रुपये के रीएजेंट घोटाले के मामले में जेल में बंद मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने प्रोटेक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया। ईडी ने पूछताछ के लिए 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल की है।

गौरतलब है कि रीएजेंट घोटाले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के साथ-साथ ईडी भी कर रही है। ईडी ने अपने प्रकरण में शशांक चोपड़ा को पहली बार गिरफ्तार किया है। फिलहाल वह ईओडब्लू के मामले में न्यायिक हिरासत में है। जांच एजेंसियों के अनुसार शशांक चोपड़ा को सीजीएमएससी घोटाले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

इससे पहले ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज कर 30 और 31 जुलाई को मोक्षित कार्पोरेशन से जुड़े अधिकारियों के 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। अगस्त माह में ईडी ने शशांक चोपड़ा और उसके रिश्तेदारों की 40 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति भी अटैच की थी।

अगस्त में की गई कार्रवाई के बाद अब ईडी ने नए सिरे से पूछताछ के लिए रिमांड ली है। माना जा रहा है कि पूछताछ के आधार पर घोटाले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आने वाले दिनों में कार्रवाई तेज हो सकती है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *