CG Nikay Chunav 2025 Results : बिलासपुर में बीजेपी की बड़ी जीत, पूजा विधानी ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 66071 वोटों से हराया

बिलासपुर। CG Nikay Chunav 2025 Results : नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम जारी हो चुके है। नगर निगम बिलासपुर में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है, नगर निगम बिलासपुर के महापौर के रूप में जनता ने भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को चुना है। पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66071 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

वही मुंगेली जिला के नगर पंचायत जरहागांव में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बना। 3 पार्षद कांग्रेस के बाकी निर्दली सहित भारतीय जनता पार्टी के पार्षद बने है।

Related News