रमेश गुप्ता दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

अतिथियों के रूप में समाजसेवी एवं भाजपा नेता विष्णु पाठक,न्यू प्रेस क्लब भिलाई के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार डॉ कमल किशोर शर्मा एवं डॉक्टर के के जैन सहित डायरेक्टर संजय तिवारी मौजूद थे इस दौरान संस्था के डायरेक्टर संजय तिवारी ने आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर संजय तिवारी ने कहा कि एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में संचालित पैरामेडिकल एवं नर्सिंग से जुड़े कोर्स पूरी तरह मान्यता प्राप्त हैं

और इनमें किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां संचालित पैरामेडिकल कोर्स का पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में होता है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में यहां प्रशिक्षण प्राप्त कई विद्यार्थियों को एम्स एवं मेकाहारा जैसे संस्थानों में नौकरी मिल चुकी है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजना युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने की महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य युवाओं को अल्पकालीन प्रशिक्षण देकर कुशल बनाना है, ताकि वे विभिन्न संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि एसआर हॉस्पिटल जिले का ऐसा संस्थान है, जिसे नर्सिंग कोर्स संचालन की मान्यता प्राप्त है।संजय तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होती है। सीखने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेडिकल क्षेत्र में महिलाएं जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान बढ़ाने में करने की सलाह दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु पाठक ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए निरंतर अध्ययन और समर्पण आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से व्यक्ति किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकता है।विष्णु पाठक ने विद्यार्थियों से कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठिन परिश्रम करते हैं, इसलिए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। उन्होंने मोबाइल के दुरुपयोग से बचते हुए तकनीकी शिक्षा और ज्ञानार्जन के लिए उसका सदुपयोग करने की सलाह दी।न्यू प्रेस क्लब भिलाई के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है और इसमें कार्य करने वाले लोगों की जिम्मेदारी समाज के प्रति अधिक होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमल शर्मा ने कहा कि प्रमाण पत्र मिलने का अर्थ है कि विद्यार्थी अपने कार्य में दक्ष हो चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता एवं दया का भाव रखने की अपील की।कार्यक्रम में डॉ. के.के. जैन ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन पांडे जी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अरविंद वर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।