जनगणना 2027: चारामा में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण , 1 मई से की जाएगी जनगणना,

16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर जनगणना फॉर्म भर सकते हैं.
​चारामा। भारत सरकार द्वारा 16 साल बाद आयोजित की जा रही ऐतिहासिक जनगणना 2027 को लेकर चारामा ब्लॉक में तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 1 मई से 30 मई तक चलने वाले पहले चरण (हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस) के सफल संचालन के लिए जनपद पंचायत और नगर पंचायत चारामा के सभाकक्षों में शिक्षकों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


​तहसील अधिकारी सत्येंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विकासखंड के 12 सुपरवाइजर और 100 प्रगणकों को तीन अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गणना कार्य को पूरी तरह से त्रुटिरहित, पारदर्शी और सटीक बनाना है।

​डिजिटल होगी इस बार की गणना
​इस बार की जनगणना की सबसे बड़ी विशेषता इसका डिजिटल स्वरूप है। केंद्र सरकार ने इसके लिए आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है, जिस पर नागरिक स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

​सेल्फ इन्युमरेशन: 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिक पोर्टल पर 33 बिंदुओं पर अपनी जानकारी खुद भर सकते हैं।
​सत्यापन: जो जानकारी पोर्टल पर भरी जाएगी, उसका सत्यापन 1 मई से फील्ड अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
​व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर
​मास्टर ट्रेनर्स—केजूराम सिन्हा, मोहनलाल जायसवाल, पेशीराम कुंजाम और भानु शंकर नागराज द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही हैं जिसमे ​भवनों और मकानों की क्रमबद्ध नंबरिंग।​,नजरी नक्शा निर्माण।​,आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की पहचान।​ग्रामीणों से संवाद और विश्वसनीय डेटा प्राप्त करने की तकनीक बताई जा रही हैं। रविवार को जनगणना प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद के द्वारा दोनों पप्रशिक्षण केदो का निरीक्षण किया एवं उन्होंने बताया की जनगणना कार्य केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं बल्कि राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है। शिक्षकों और प्रगणकों को निर्देशित किया गया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ इस कार्य को संपन्न करें, ताकि भविष्य की सरकारी नीतियों के निर्माण के लिए सही आंकड़े प्राप्त हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *