रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। इसमें शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में धान खरीदी की समीक्षा, शीतकालीन सत्र मे पेश किए जाने वाले नए धर्मातंरण संशोधन विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। यह सत्र चार दिनों तक चलेगा। सत्र में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। शीतकालीन सत्र धर्मांतरण संशोधन विधेयक पेश होने से सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं।