रायपुर। निकाय चुनाव 2025 : छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इस बढ़त के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस जीत को भाजपा सरकार के कार्यों पर जनता के विश्वास का नतीजा बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर कहा, “प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है।”*उन्होंने इस जनादेश के लिए प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।