Bilaspur latest news कई परिवारों पर टूटा महिलाओं की गुंडागर्दी का कहर

Bilaspur latest news

Bilaspur latest news कई परिवारों पर टूटा महिलाओं की गुंडागर्दी का कहर

Bilaspur latest news बिलासपुर। सकरी थाना के लोखंडी गांव में महिलाओं की गुंडागर्दी का कहर कई परिवारों पर टूटा । ये परिवार सरकारी जमीन में झोपड़ी या मकान बनाकर रह रहे हैं। महिला समूह की महिलाएं फावड़ा, हंसिया और टंगिया लेकर हटाने पहुंची थीं। इसके बाद इन्होंने 2 महिलाओं को पीटा भी है।

Bilaspur latest news लोखंडी गांव में वन विभाग की जमीन पर बड़ी संख्या में मजदूर झोपड़ी मकान बनाकर रहते हैं। इस लेकर ही सशक्त नारी महासंघ की महिला समिति की महिलाएं लामबंद हैं। ये किसी भी हाल में इन मजदूरों को हटाना चाहती हैं।

सूत्रों के अनुसार रविवार को भी समूह की 30 से ज्यादा महिलाएं हथियार लेकर पहुंची थी। इसके बाद यहां नए बन रहे मकान को भी इन्होंने तोड़ दिया। कहने लगीं कि इस जगह को खाली करके तुम लोग यहां से चले जाओ। नहीं तो बात ठीक नहीं होगी।

Bilaspur latest news इस मामले को लेकर सकरी थाना प्रभारी सागर पाठक ने बताया कि यह विवाद बहुत पहले से चल रहा है। एक माह पहले दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा चुका है। एक पक्ष ने फिर से कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU