Prime Minister Narendra Modi भारत की बढ़ती ताकत से घबराए ग्लोबल देश : केशव प्रसाद मौर्य

Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi भारत की बढ़ती ताकत से घबराए ग्लोबल देश : केशव प्रसाद मौर्य

  Prime Minister Narendra Modi  प्रयागराज । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है और दुनिया के शक्तिशाली देश भारत की बढ़ती हुई ताकत से घबराए हुए हैं। विपक्षी हर प्रकार का भ्रम फैलाकर मोदी को 2024 में रोकना चाहती है। भाजपा के लिए पहले राष्ट्र फिर दल है और सपा, कांग्रेस के लिए पहले परिवार है।

यह बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज महानगर के जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में अटल भाषण प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने सभी विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा ही भारत का भविष्य है।

Prime Minister Narendra Modi  इन्ही युवाओं में से कई लोग डॉक्टर, इंजीनियर, राजनेता, वैज्ञानिक बनेंगे। राष्ट्र निर्माण में इन्ही युवाओं की हिस्सेदारी रहेगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी और देश की सबसे बड़ी शक्ति है और आज जो लोकसभा और विधानसभा में और पार्टी के बड़े पदों पर बैठकर नेतृत्व कर रहे हैं वे कभी युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे हैं।

Prime Minister Narendra Modi  उपमुख्यमंत्री ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विपक्षी दलों को जमीन से लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म तक उन्हें जवाब देने का कार्य कर रहे हैं और पार्टी के सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेई संबोधन करते थे तो विपक्ष दल के नेता भी उन्हें बड़े ध्यान से सुनते थे। इसलिए हमें अटल बिहारी वाजपेई के पद चिन्हों पर चलकर उनके जैसे नेतृत्व का विकास स्वयं में करना होगा। इस अवसर पर कुल 74 प्रतियोगियों ने अपनी भाषण कौशल का प्रदर्शन किया।

Prime Minister Narendra Modi कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में नवाबगंज से पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, शैलेश पांडे तथा जगदीश प्रसाद की  उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कार आवंटित किए गए। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रथम स्थान पर दो प्रतिभागी नवीन श्रीवास्तव और सदानंद तिवारी रहे और द्वितीय स्थान पर दो प्रतिभागी अभिषेक मिश्रा और राहुल शर्मा रहे तथा तृतीय स्थान पर एक प्रतिभागी अनिमेष शुक्ला रहे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित पांडे पप्पू, क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सिंह, श्याम प्रकाश पांडेय, सचिन मिश्रा, पवन मिश्रा, विक्रांत शुक्ला, तन्मय उपाध्याय, शुभम बाला, उत्कर्ष शर्मा, शशांक शेखर सिंह, यश कौशल, अमन केसरवानी, संस्कार सिन्हा, मोनू सोनकर, अंजनी त्रिपाठी, हिमांशु श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पांडे, अमित मिश्रा, मनुज पांडे, आशीष कुमार, सिंह सहित लगभग 400 युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU