पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली उम्मीदवारों
की सूची जारी कर दी है। इस सूची के सामने आने के
साथ ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में कई अहम नाम शामिल हैं, जिनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।
सम्राट चौधरी प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं और पार्टी के महत्वपूर्ण रणनीतिकारों में से एक हैं।
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा लखीसराय, नितिन नबीन बांकीपुर, रेणु देवी को बेतिया से प्रत्याशी बनाया गया.