रमेश गुप्ता भिलाई…अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अफीम तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के गुमला जिले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में करीब 15 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम, मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की है। कार्रवाई थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और विस्तृत जांच के आधार पर की गई।
तकनीकी जांच से खुला तस्करी नेटवर्क का राज
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर थाना कुम्हारी क्षेत्र में मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीदी-बिक्री और तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी राजकेश्वर साहू को हिरासत में लिया।
पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच में यह खुलासा हुआ कि झारखंड से अफीम लाकर दुर्ग जिले में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दूसरे आरोपी सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू की भूमिका भी सामने आई।
झारखंड से दुर्ग तक फैला था नेटवर्क
जांच में सामने आया कि आरोपी झारखंड के गुमला जिले से अवैध अफीम लाकर कुम्हारी और बीएसपी कॉलोनी क्षेत्र में बिक्री करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के जरिए अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।
मामले में थाना कुम्हारी पुलिस ने सुरेंद्र साहू उर्फ सुंदर साहू.उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी हुडराटोली, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड) राजकेश्वर साहू उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लांजी चौकी, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड) निवासी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख), 27(क) और 29 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
करीब 15 लाख रुपये मूल्य की अवैध अफीम,मोबाइल फोन
नगदी 8 हजार रुपये बरामद किया गया है l
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस, तकनीकी विश्लेषण टीम और एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना कर रही टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
अंतरराज्यीय अफीम तस्करी नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाईझारखंड से जुड़े दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों की अफीम जब्त

13
May