भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड

स्वर्ण पदक विजेताओं से नगर पालिका अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

भाटापारा- समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह उपलब्धि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह बातें शहर के वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी गिरीश वाढ़ेर ने कही ।

वाराणसी में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल स्पर्धा में भलाई के पटेल अकादमी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। गुरुवार को शहर आगमन पर इन विजयी खिलाड़ियों को शहर के वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी राजकुमार मल ने अपने निवास पर आमंत्रित किया नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने टीम व कोच रोहित पटेल से सौजन्य मुलाकात कर टीम के शानदर प्रर्दशन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।


किया शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता पटेल अकादमी के लिए इसलिए खास रही क्योंकि हर मैच उसने शानदार प्रदर्शन के साथ जीता। युवा खिलाड़ियों की मेहनत और लक्ष्य हासिल करने के लिए जुझारू प्रदर्शन ने जीत के मुकाम तक पहुंचाया। यह जीत ना केवल अकादमी के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।


यादगार प्रदर्शन इनका

पूरी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन अंतरा, आरुषि ने 23, 13 और 17 अंक जोड़कर जीत के लिए जो नींव रखी, वह यादगार रही। आशा, सारा व और देविका के योगदान ने स्वर्ण पदक तक पहुंचने की राह आसान की। यह जीत आने वाले समय में प्रदेश के बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा बनेगी।


इन्होंने दी शुभकामनाएं

वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी गिरीश वाढेर,अरुण गुप्ता,राजकुमार मल,आलोक गुप्ता,रवि गप्ता, निर्मल जागड़े ,निकुंज मल सभी ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *