भानुप्रतापपुर पार्षद प्रिया निकेश सिंह ने निभाया वादा, घर के भीतर का खंभा हटवाकर दिलाई राहत

भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक 1 में जनसेवा और समर्पण का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रिया निकेश सिंह ने अपने किए गए वादे को पूरा करते हुए रसीया टंडिया के घर के भीतर स्थित बाधक बिजली खंभे को अपने निजी व्यय से हटवाकर बड़ी समस्या का समाधान किया।यह खंभा लंबे समय से परिवार के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था।

खासकर बरसात के दिनों में इसमें करंट आने का खतरा बना रहता था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार लगातार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा था।घर के अंदर खंभा होने की वजह से परिवार अपना मकान निर्माण कार्य भी नहीं कर पा रहा था। अब खंभा हटने के बाद उन्हें न केवल सुरक्षा मिली है, बल्कि वे अपने घर का निर्माण भी आसानी से कर सकेंगे।इस पहल से संबंधित परिवार को बड़ी राहत मिली है, वहीं पूरे वार्ड में खुशी और संतोष का माहौल है। आम नागरिकों के बीच यह संदेश गया है कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनकी पार्षद हमेशा तत्पर रहती हैं।स्थानीय लोगों ने पार्षद प्रिया निकेश सिंह को क्षेत्र की सक्रिय, जिम्मेदार और जनहितैषी जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके इस कार्य की सराहना की है। उनका यह कदम दर्शाता है कि वे केवल वादे ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाती भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *