बलौदाबाजार। बलौदा बाजार जनपद पंचायत में आज जनपद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें श्रीमती सुलोचना यादव को निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना गया। जनपद पंचायत में 21 सदस्य है पर सुलोचना यादव के विरुद्ध किसी ने भी आवेदन नहीं दिया और सर्वसम्मति मिलने पर अनु विभागीय अधिकारी ने उन्हें विधिवत अध्यक्ष घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। सुलोचना यादव पूर्व में भी बलौदा बाजार की जनपद पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है तथा सहज व सरल स्वभाव के रूप में क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है जिसका लाभ भी उन्हें मिला। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है वही पूर्व जिलाध्यक्ष डा सनम जांगड़े ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी और कहा कि अब जनपद में भी भाजपा की अध्यक्ष हो गई है तेजी से गांवों में विकासकार्य होगा। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुलोचना यादव ने क्षेत्र की जनता अपने वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जो विश्वास उन्होंने मुझपर जताया है खरा उतरूंगी और पूरे जनपद क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।
Baloda Bazar: सुलोचना यादव बनी बलौदा बाजार जनपद की निर्विरोध अध्यक्ष भाजपा में उत्साह का माहौल

04
Mar